125 आवेदनों का हुआ निष्पादन
विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने लिया शिविर का जायजा
डंडखोरा/कटिहार – सरकार के निर्देश पर जन शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर डंडखोरा पंचायत अन्तर्गत बीआरसी परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश के नेतृत्त्व में आयोजित शिविर में अंचल अधिकारी सादी रऊफ, बीपीआरओ दीपशिखा, बीडब्ल्यूओ संजीत कुमार, सीडीपीओ स्नेहलता कुमारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों द्वारा 37 स्टाॅल लगाया गया था।
जिसमें पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर पंचायत के लोगों से प्राप्त आवेदन के निष्पादन की प्रक्रिया में जुटे थे।स्थानीय विधायक सह जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति दुलाल चंद्र गोस्वामी ने शिविर का निरीक्षण किया तथा कई लाभुकों के बीच शिकायतों के समाधान का प्रमाण पत्र का वितरण किया। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार द्वारा आमजनों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रही है।
जिसका शतप्रतिशत लाभ पात्र परिवारों को नहीं मिल पा रहा।उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही परेशानी से निजात दिलाने को लेकर पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को अलग-अलग पंचायतों में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने पंचायत वासियों को अपनी शिकायत लिखकर पंचायत कार्यालय में दर्ज कराने की अपील की है।विधायक ने कहा कि उनकी शिकायतों को 30 दिनों के अंदर संबंधित विभाग द्वारा निष्पादित किया जाएगा।
विधायक ने पदाधिकारियों को शिकायतों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि शिविर में पूर्व से प्राप्त 140 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है।जबकि आज के शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का कार्य जारी है।उन्होंने बताया कि शिविर में अलग-अलग विभागों के लिए एक दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
हलांकि भीषण गर्मी एवं मक्के की फसल तैयारी का समय होने के कारण शिविर में आमजनों की उपस्थिति कम हीं रही।शिविर आयोजन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियो में कोई उत्साह नहीं देखा गया। शिविर में स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष आलोक चौहान,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो,जदयू नेता रमेश मंडल,पूर्व जप सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा,मनोज गुप्ता,संजय गुप्ता आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।जबकि विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डंडखोरा पुलिस मौजूद थी।























