सागर चंद्रा/ किशनगंज
पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को बदमाशों ने घर जा रही महिला को अपना शिकार बना डाला। नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी सोनाली आचार्य मोबाइल से बात करते हुए सुभाष पल्ली अंजुमन इस्लामिया होते हुए अपने घर जा रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उससे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला जब-तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश मौके से फरार हो गया था। हालांकि उसके चीखने चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बदमाशों के भागने की दिशा में उसका पीछा भी किया। लेकिन तब तक बदमाश उनकी पहुंच से दूर हो गया था।
बहरहाल महिला की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। ताकि उन्हें जल्द से जल्द दबोच कर आतंक को खत्म किया जा सके।



























