न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, दरवाजे-खिड़कियां समेत सामान जब्त

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

न्यायालय के निर्देश पर जारी कुर्की जब्ती आदेश के तहत बहादुरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित दुलाली गावं के एक आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कारवाई की। कुर्की जब्ती की कार्यवाही थानाध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान की मौजूदगी मे पुलिस बल द्वारा की गयी। कार्यवाही के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी के घर के सभी सामान सहित घर के दरवाजा, खिड़की को जब्त कर थाना परिसर सुरक्षित लाया गया साथ ही साथ मौक़े पर मौजूद परिजनों को आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने की हिदायत भी दी।


जहां जानकारी देते हुए इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान ने बताया की न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के दुलाली गावं निवासी आरोपी अनवरी बेगम पिता स्व खसेबुर के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्यवाही को पुलिस ने अंजाम दिया है।

वहीँ उन्होंने बताया की आरोपी अनवरी बेगम के विरुद्ध बहादुरगंज थाना मे कांड संख्या 135/2015 दर्ज कराया गया था।जहां कांड न्यायालय मे विचाराधीन था। वहीँ आरोपी लगातार कांड के सुनवाई मे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने की परिस्थिति मे न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत किया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई