राज कुमार/पोठिया/किशनगंज:
पोठिया थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर माटीगरा निवासी झनटू गुहा, पिता रवि गुहा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपित झनटू गुहा के विरुद्ध ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 141/2018 में धारा 413, 414 भादवि के तहत मामला दर्ज था। मामले में न्यायालय द्वारा आरोपित के विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। इसके बाद पोठिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुर्की वारंटी झनटू गुहा को गिरफ्तार किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


























