शिक्षक ने किया दूसरा विवाह:दूसरी पत्नी संग मिल पहली पत्नी को कर रहा प्रताड़ित

SHARE:

पीड़िता भाई संग पहुंची थाना सुरक्षा की लगाई गुहार

मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के रतनपुर निवासी सरकारी शिक्षक पर उसकी पत्नी ने दूसरी पत्नी संग मिल उसे और बच्चों को मारपीट करने का आरोप लगाया हैं।इस संबंध में पीड़िता नसरीन आरा ने बताया कि उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व मनसाही थाना क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के रतनपुर निवासी शफीकुल हक से हुई थी विवाह के कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा। इस दौरान उसे जुड़वां बेटी भी हुई।

मगर बेटी के जन्म के बाद मेरे पति का मेरे प्रति व्यवहार काफी बदल गया वहां मुझे मारपीट करता रहता और मुझसे दहेज की मांग भी करता रहता हैं।वहीं कुछ दिन पूर्व मेरा पति शफीकुल हक चुपके से दूसरा विवाह कर लिया अब मेरा पति शफीकुल और उसकी दूसरी पत्नी रिजवाना दोनों मिलकर मुझे और मेरे बच्चों को मारते रहते हैं और वे लोग मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं। वहीं मनसाही पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई