विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में शपथ ग्रहण समारोह,तंबाकू मुक्त समाज का लिया गया संकल्प

SHARE:

कटिहार कोर्ट – विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को कटिहार स्थित एडीआर भवन में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे-टु आशुतोष रॉय ने की।इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं अन्य लोगों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

शपथ में सभी ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए अपने परिवार और समाज के हित में तंबाकू का उपयोग नहीं करने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी हानिकारक है।

इसके प्रति जन-जागरूकता ही इस बुराई को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।समारोह में एडीजे-नौ, महेंद्र प्रसाद यादव, प्रभारी डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम कुलदीप श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका कुमारी सहित सभी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी अर्पिता प्रकाश पाण्डेय , नाजीर ब्रह्मदेव मंडल,आशीष कुमार झा, आशीष कुमार त्रिवेदी, सिंटू कुमार सहित अन्य न्यायालय कर्मी एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई