किशनगंज /बहादुरगंज/निशांत
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना परिसर में कुल 6229 लीटर से अधिक देशी एवम विदेशी शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया रविवार को पूरी की गई।जिसमें बहादुरगंज, पाठामारी,गलगलिया, टेढ़ागाछ, गंधरवडांगा, दिघलबैंक, बीबीगंज और जियापोखर थाना ने भाग लिया ।बताते चले की बीते दिनों कई थानाओं में अवैध शराबों की जप्तियां की गई थी ।
जिसे रविवार के दिन उत्पाद विभाग ,पुलिस एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया। बहादुरगंज थाना मे जब्त 1475 लीटर, गलगलिया थाना मे जब्त 1425 लीटर, पाठामारी थाना में जब्त 24.40 लीटर, टेढ़ागाछ थाना मे जब्त 775 लीटर, गंदर्भडांगा थाना मे जब्त 8 लीटर, दिघलबैंक थाना द्वारा जब्त 60 लीटर, बीबीगंज थाना द्वारा जब्त 37 लीटर एवं जियापोखर थाना द्वारा जब्त 9.6 लीटर इस तरह कुल 6229.6 लीटर देशी एवम विदेशी शराब की बोतलों को तोड़फोड़ कर जमींदोज किया गया ।इस मौके पर थानाध्यक्ष दिलशाद खान,मनीष कुमार उत्पाद निरीक्षक,मजिस्ट्रेट के रुप मे मौजूद आवास पर्यवेक्षक राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे























