नाबालिग पर फब्तियां कसने का विरोध पड़ा भारी,लाठी-डंडों और ईंट से हमला

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

शहर के माछमारा इलाके में नाबालिग लड़की पर फब्तियां कसने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध जताने पर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों तथा ईंट से हमला कर बेरहमी से मारपीट की।


घटना को लेकर पीड़िता दुरो देवी ने टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सरिता देवी, रेनु देवी, प्रियंका देवी, पलक कुमारी और अंजली कुमारी समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई