किशनगंज/सागर चंद्रा
सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी करने के आरोप में फरिंगगोड़ा वार्ड नंबर 8 के जन वितरण प्रणाली विक्रेता ज्योतिष कुमार चौहान के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। चंदा कुमारी के लिखित शिकायत पर अनुज्ञप्ति संख्या 02KT/2022 धारी के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-7 के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
बताते चलें कि गत बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेता ज्योतिष कुमार चौहान उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में व्यापार स्थल पर 10 बोरा नारंगी रंग के बोरा में अरवा चावल पाया गया। जिसमें 09 बोरा मशीन की सिलाई का एवं 01 बोरा बिना सिला हुआ पाया गया। मौके से सिलाई करने वाली मशीन भी पायी गई। साथ ही 15 जूट के खाली बोरे भी उपलब्ध पाये गये।
जिससें स्पष्ट हो गया कि राज्य खाद्ध निगम के इन बोरों के चावल को नारंगी टेग के बोरों में पलटी कर सिलाई किया गया है। बोरा में 5 क्विंटल चावल भरापाया गया। जबकि 41 बोरा में कुल 20.5 क्विंटल अरवा चावल राज्य खाद्ध निगम के द्वारा उपलब्ध कराये गये बोरों में पाया गया।
जबकि ऑनलाइन प्राप्त भंडार में चावल की मात्रा 28.91 क्विंटल पायी गयी। लेकिन भोतिक रूप से सिर्फ 20.5 क्विंटल एसएफसी के बोरों में पाया गया। साथ ही 57 बोरा में कुल 28.5 क्विंटल गेहूं पाया गया। लेकिन ऑनलाईन भंडार में गेहूं की मात्रा 17.27 क्विंटल ही प्रदर्शित हो रही थी। 11.23 क्विंटल गेहूं के अधिक भंडारण से स्पष्ट हो गया कि विक्रेता के द्वारा है कि इनके द्वारा गेहूँ का विवतण नहीं किया गया है।
नतीजतन अरवा चावल, गेहूं, खाली जूट के बोरे, बोरा सिलाई की मशीन, पॉश मशीन व चार्जर को जप्त कर नजदिकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया। जबकि पॉश मशीन व चार्जर को जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा किया गया। बोरा सिलाई करने वाली मशीन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।





















