कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड में त्याग एवं बलिदान का महा पर्व ईदुल अजहा (बकरीद) सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई।क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल अजहा की नमाज अदा की।नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी पेश की।
हजरत इब्राहिम अलैस्सलाम और हजरत इस्माईल अलैस्सलाम के बलिदान के इस पर्व के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में सुबह से ही काफी चहल पहल रहा। छोटे हों या बड़े सभी नए एवं साफ-सुथरे परिधानों में नजर आएं।
लोगों ने निर्धारित समय पर अपने नजदीक की ईदगाहों में जाकर ईदुल अजहा की नमाज अदा कर अमन शांति खैर व बरकत के साथ घर,समाज व देश की सलामती की दुआएं मांगी।इसे लेकर क्षेत्र में प्रशासन सक्रिय रहा।


























