बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत कुमार
ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर दारुल उलूम चौक के समीप स्थित राजस्थानी ढाबा के सामने सिलीगुड़ी से पटना जा रही एक बस से एसटीएफ एवं बहादुरगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपी को 50.54 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा बाबू उम्र करीब 21 वर्ष पिता विजय सिंह डभैच थाना तिसीयौता जिला वैशाली निवासी एवं सोनू कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता मनोज गिरी डभैच थाना तिसीयौता जिला वैशाली निवासी के रुप मे हुई है। पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 349/26 को दर्ज कर न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है एवं मामले मे अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
घटना के संदर्भ मे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खां ने बताया की एसटीएफ टीम एवं बहादुरगंज थाना पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की बुधवार के दिन सिलीगुड़ी से भारी मात्रा मे हेरोइन की खेप जिले के रास्ते तस्करी होनी है। जहां सुचना के आलोक मे एसटीएफ टीम ने बहादुरगंज पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रुप से ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर सघन वाहन जाँच चलाने लगी।
तभी बुधवार की देर रात पटना जा रही एक बस को राजस्थानी ढाबा के समीप रोककर पुलिस द्वारा बस मे सवार यात्रियों की जाँच की गई।जांच के दौरान बस सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख मौक़े से भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी गहनता से जाँच करने पर उनके बैग में छुपा कर रखें गए 50.54 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है


























