बारसोई के सभी पंचायत में चल रहा है यह अभियान
30 मई तक यह अभियान सभी पंचायत चलेंगे
बारसोई /कटिहार – प्रखंड के विभिन्न पंचायत में फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों के धर पहुंचे प्रशासन। सरकार के निर्देश के आलोक में एक भी किसान का रजिस्ट्रेशन ना छूटे इसके लिए सरकार के द्वारा मुहीम चलाया गया है। तथा प्रशासन हर किसाने के घर तक पहुंच कर किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन हो सके।
जिसको लेकर सभी पंचायत में हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार को लगाया गया है। तथा पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी,शिक्षा पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी,सहकारिता पदाधिकारी,कृषि पदाधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए रखे गए हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं अंचल पदाधिकारी श्यामसुदर साहा ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड के सभी पंचायत में फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है।
हल्का कर्मचारी एवं किसान सलाहकार संयुक्त रूप से हर घर तक पहुंच कर किसानों का रजिस्ट्रेशन कर कर रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान हल्का कर्मचारी किसानों के घर तक पहुंच कर रजिस्ट्रेशन के कार्य में लगे हुए हैं। 30 तारीख तक यह अभियान चलेंगे।
सभी किसानों से एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं। ज्यादा से ज्यादा किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन करने में लोग सहयोग करें। रजिस्ट्रेशन के उपरांत ही सरकारी लाभ योजना का लाभ मिल सकता है। अन्यथा रजिस्ट्रेशन ना रहने के उपरांत सरकारी लाभ किसान वंचित रहेंगे।

























