हसनगंज /कटिहार -हसनगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को उच्च विद्यालय हसनगंज परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में टीकाकरण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीआरआई प्रतिनिधियों, इंफ्लूएंसरों, आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में इंकार करने वाले बच्चों के अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित कर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं गांव के प्रभावशाली लोगों के सहयोग से टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लाभ बताने और भ्रांतियों को दूर करने का निर्देश दिया।
साथ ही सभी से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।वही मोके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आयुष भरद्वाज,बीएचएम, बीसीएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं पीआरआई प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयक वाधवानी का सहयोग सराहनीय रहा।

























