समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिष्णुचक खैरा के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार मंडल के कुशल नेतृत्व में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विधालय मलहरिया के बीके अमन , सुनील कुमार शर्मा, शिक्षिका साधना शर्मा के द्वारा छात्रों के बीच नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का सफल आगाज किया गया ।छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।
उन्हें जीवन में नशा से बचने के लिए कई तरह के टिप्स बताए गए। छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन देने हेतु गतिविधि कर छात्रों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया । छात्रों को बताया गया कि इन दोनों सुखा नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते सुखा नशे की चपेट में खासकर युवा पीढी ही आ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इस दलदल में फंसते नजर आ रहे हैं। बिहार में शराबबंदी कानून के बाद नशे के आदि लोगों के लिए शराब मंहगी और दुर्लभ हो गई है।
जिससे लोग आसानी से मिलने वाले सुखा नशा जो चाय पान , किराना दुकान आदि जगहों पर सुलभ मिल रहा है। जिससे लोग आसानी से मिलने वाला सुखा नशा की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं ।अगर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाला समय में यह सामाजिक , पारिवारिक दुष्परिणाम सामने आ सकता है ।
ऐसे में जरूरी है कि अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासन के साथ मिलकर नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ बिक्री पर भी रोक लगाकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र उपस्थित रहे ।



























