कलश यात्रा एव बजरंगबली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

SHARE:

फलका /कटिहार – मोरसंडा पंचायत गांव में बजरंगबली प्रतिमा को मंदिर में स्थापित को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। प्रखंड के मोरसंडा पंचायत हटीया के समीप बजरंगबली मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को पांच दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। पहले दिन बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।

कलश शोभायात्रा गांव के मंदिर से निकली। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन के बाद शोभायात्रा गांव का भ्रमण किया गया। इस मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। ग्रामीणों ने कन्याओं का अभिवादन किया।

कन्याओं ने सिर पर कलश धारण करते हुए गांव वासियों को आमंत्रण दिया धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो भाव के साथ सिर पर कलश धारण करते हुए बजरंगबली मंदिर पहुंचा कन्या ने मंडप पर कलश को रखा। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। गांव वासियो द्वारा स्थापित बजरंगबली मंदिर को जीर्णोद्धार करा कर रविवार को प्राण प्रतिष्ठान संपन्न होगा ।

पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मे बुधवार जल यात्रा पंचांग पूजन गुरुवार को जलधिवास अन्नधिवास एवं श्री राम कथा शुक्रवार को वस्त्राधिवास द्रवियाधिवास पुष्पाधिवास श्री राम कथा शनिवार नगर भ्रमण शयन विश्राम एवं श्री राम कथा रविवार को प्राण प्रतिष्ठा अग्निवास हवन पूर्णहुती प्रसाद वितरण एवं भंडारा एवं संपन्न किया जाएगा ।

मौके पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान,प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, जिला परिषद सदस्य गायत्री कुमारी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोज मंडल उप प्रमुख प्रतिनिधि इरशाद आलम भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानंद शर्मा ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष अनूज कुमार मंडल भाजपा के शंभू प्रसाद साह पंचायत समिति लखन देव ठाकुर मनोज मंडल पंचायत समिति प्रतिनिधि पिंटू यादव मोरसंडा पंचायत के सभी ग्राम वासी बजरंगबली प्रतिमाओं स्थापित एवं शोभा यात्रा में सभी का सहयोग एवं उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई