कदवा/कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को बारसोई अनुमंडल के कदवा तथा आजमनगर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार साथ रहे। डीएम ने योजना क्रियान्वयन का जायजा लेकर जमीनी हकीकत से वाकिफ हुए।तो वहीं विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस क्रम में उन्होंने अंचल कार्यालय के भी विभिन्न अभिलेखों की जांच की।आरटीचीएस कार्यालयों में लंबित आवेदनों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया।
वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पाई गई खामियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार को कड़ी फटकार लगाई। मनरेगा योजनाओं में अनियमितता और मिल रही शिकायतों पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता को भी जमकर फटकार लगाया और जल्द से जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचकर डीएम ने जांच घर, एक्सरे कक्ष, ओटी कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया।
उन्होंने एक्सरे कक्ष के कर्मी की लापरवाही उभरकर होने पर उसे जमकर फटकार लगाई।पोषण एवःपुनर्वास केंद्र बंद पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अविलंब केंद्र चालू कराने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसी सूरत में जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रखंड सह अंचल मुख्यालय स्थित कार्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में पाई गई।
लापरवाहियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। ताकि आमजनों को इसका ससमय समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक नियमों का पालन कराने को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसकी लगातार जांच भी की जा रही है। मौके पर वरीय उप समाहर्ता अभिषेक किशोर, एसडीओ राजू कुमार, बीडीओ प्रेम कुमार,पीओ देवेश कुमार गुप्ता,बीपीआरओ ललित कुमार, सीओ रिजवान आलम सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।वहा से डीएम का काफिला आजमनगर प्रखंड के लिए कूच कर गया।





























