सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात अनुशासन बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में गुणात्मक कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में एसडीपीओ बिनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक जांच की।

अभियान के दौरान मनिहारी अंबेडकर चौक, नारायण पुल,कुमारीपुर समेत आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस क्रम में वाहन चालकों से वैध कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, हेल्मेट के उपयोग तथा ओवरलोडिंग की विशेष रूप से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मौके पर ही आर्थिक दंड भी वसूला गया।

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!