वैक्सीनेशन करवाने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डबलूएचओ के एसएमसी एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया हैं जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भाशय के कैंसर को रोकना हैं।

एचपीवी का वैक्सीन पहले स्कूल में 9 से 14 वर्ष के किशोरियों को लगाया गया था। अब यह टीकाकरण 14 वर्ष के किशोरियों को एचपीवी गर्दाशील वैक्सीन लगाया जाएगा जो भी किशोरियों का 14 वर्ष पूरा हो गया हैं और 15 वर्ष से कम हैं,उन्हें ही यह वैक्सीन एक ही वार लगाया जाएगा।

यह वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमराज,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम,क्लर्क पुष्कर राज,लेखापाल अनिमेष कुमार आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!