लायंस क्लब कटिहार की ओर से किया गया वृक्षारोपण

SHARE:

कटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से पृथ्वी दिवस के मौके पर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि धरती को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और सौर, पवन ऊर्जा को अपनाना एवं भूजल का संरक्षण और वनीकरण के लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन हंशु अग्रवाल डालमिया ने कहा कि हर साल 22 अप्रैल को लोगों को प्रदूषण,वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया भर में आज पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई कि आज स्थानीय गौशाला परिसर मे 50 पेड़ लगाए गये जिसमे नीम, जामुन,अमरुद के साथ अर्जुन के पेड़ भी शामिल है।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया,पंकज पूर्वे, संतोष गुप्ता,स्वर्ण चमरिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के साथ मनोज महासेठ मितेश डालमिया उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमसभी को अपने जन्मदिन जैसे खास मौके पर पेड़ लगाना चाहिए। प्लास्टिक थैले का प्रयोग बंद करना चाहिए ताकि ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि “धरती माता करे पुकार, वृक्ष लगाओ, करो सुधार।” जैसे स्लोगन हर स्कूल मे लगाना चाहिए ताकि बच्चे जागरूक हो।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई