किशनगंज में पत्नी की हत्या: घरेलू विवाद के बाद पति ने पीट-पीटकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/पोठिया/इरफान


किशनगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुंदन मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय कुंदन मरांडी उर्फ कनदन मरांडी के रूप में हुई है। वह पोठिया हाई स्कूल के समीप रहने वाले जोलहा मरांडी का पुत्र है। इस मामले में पोठिया थाना कांड संख्या 155/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में केस दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की है। मृतका के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मंगलवार शाम को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद सामने आई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी ललिता सोरेन की पीट-पीटकर हत्या की।


मृतका के बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!