जेडीयू नेता निशांत कुमार से मिले जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से पटना में मुलाकात किए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने मनसाही प्रखंड में प्रखंड स्तर पर जदयू कार्यालय खोलने,20 सूत्री को चालू करने एवं कमेटी का निर्माण सहित पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन पहचाने,संगठन का विस्तार,प्रखंड- अंचल – बाल विकास परियोजना- जीविका सहित अन्य विषयों पर चर्चा किए।

इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भागलपुर प्रमंडल एवं पूर्णिया प्रमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्ष से पटना में बारी-बारी से अपने-अपने प्रखंडों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इस दौरान निशांत कुमार ने जदयू को और मजबूत करने के बारे में सभी अध्यक्ष को कहा कहा कि सभी लोग वार्ड स्तर से लेकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर में संगठन का विस्तार करें।

जदयू में नए सदस्यों को जोड़ने एवं जो भी प्रखंड में समस्याएं आती हैं,उन सभी समस्या के बारे में हमें फोन करके बताएं उनका निदान किया जाएगा। मौके पर बलराम पोद्दार ने प्रखंड स्तर में जदयू कार्यालय खोलने , 20 सूत्री चालू करने,कमेटी का निर्माण करने,पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्य को और तेज गति देने तथा जदयू के संगठन का नए सिरे से विस्तार करने पर चर्चा किये।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई