घरेलू विवाद में हुई मारपीट,इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

SHARE:

कदवा /कटिहार – बीते एक सप्ताह पूर्व कदवा थाना क्षेत्र के नूनगरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति पत्नी के बीच हुई मारपीट में पत्नी महिला सबिता देवी(40) का हाथ पैर टूट गया था। जिसकी इलाज के दौरान शनिवार देर शाम केएमसीएच में मौत हो गई।मामले को लेकर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता के पिता भरत लाल महतो ने बताया है की दिनांक 6 अप्रैल 26 को मृतिका के पति एवं देवर और उनके अन्य परिजनों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जहां से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया।

जहां से मृतिका के पिता व अन्य परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में ले गए। वहां से बेहतर उपचार हेतु के एम सी एच अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई । मृतिका अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री को छोड़ गई है। कदवा पुलिस ने आनन फानन में हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया की दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई