बंगाल :तृणमूल कांग्रेस किसानों को कर रही है भ्रमित – मुर्मू

SHARE:

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

गलगलिया से सटे बंगाल अंतगर्त रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त राज्य के एसटी मोर्चा अध्यक्ष खगेन मुर्मू ने तारीजोत, कादो मनीजोत आदिवासी गांव का दौरा कर चाय पर चर्चा करते हुए उक्त स्थानों पर बैठक का आयोजन किया ।

इसके साथ ही लोगों को कृषि बिल के फायदे से अवगत कराया गया। राज्य के मोर्चा अध्यक्ष खगेन मुर्मू ने किसानों को कहा कि पारित हुए कृषि बिल से सभी किसानों को फायदा होगा ।

उन्होंने कहा मंडियों में आढ़तियों का आधिपत्य था और वह अपनी शर्तों पर किसानों से उनका उत्पाद लेते थे। अब सरकार किसानों को पारित हुए कृषि बिल के अनुसार यह अधिकार दे रही है कि वह कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकते हैं। मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य हटाया जा रहा है।

आढ़तियों को भी व्यवसाय करना चाहिए लेकिन किसानों को उनके उत्पाद की लाभकारी कीमत देकर । उन्होंने कहा केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा। इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे। किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।

इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में किसानों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। इस मौके पर , मानिक मुर्मू , जिला महासचिव सुभाष पनिका , मंडल अध्यक्ष अजय उराव , रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा व राखी साह सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!