रामनवमी पर्व को लेकर पोठिया में पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

पोठिया (किशनगंज) इरफान

आगामी रामनवमी के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पोठिया थाना पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ के नेतृत्व में पोठिया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया।

इस फ्लैग मार्च की शुरुआत पोठिया थाना परिसर से हुई, जिसके बाद पुलिस का यह लंबा काफिला पोठिया बाजार, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप और हनुमान मंदिर से होते हुए पोठिया चौक पहुँचा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस का यह दस्ता तैयबपुर और चिचुआबाड़ी भी पहुँचा, जहाँ सड़कों पर फ्लैग मार्च कर पुलिस ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


इस विशेष फ्लैग मार्च में पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। जैसे ही पुलिस के वाहनों का काफिला सायरन बजाते हुए सड़कों और चौक-चौराहों से निकला, पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता का कड़ा संदेश पहुँचा।

पुलिस की इस भारी मौजूदगी और सायरन की आवाज ने जहाँ आम जनता के मन में विश्वास पैदा किया, वहीं त्योहार में खलल डालने की योजना बनाने वाले असामाजिक तत्वों के बीच डर और हड़कंप का माहौल बना दिया है। पुलिस प्रशासन ने इस फ्लैग मार्च के जरिए आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट कर दिया है कि उत्सव के दौरान व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई