रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मनिहारी थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति देखी गई। जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जहां एक ओर रामनवमी जुलूस के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को सुनिश्चित करना था, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी देना भी था।

पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, एसडीपीओ बिनोद कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार,थानाध्यक्ष पंकज आनंद,बीडीओ सनत कुमार, बीपीआर ओ सोनू गुप्ता,आरओ रामसागर पासवान सहित बडी संख्या मे पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल रहे।

विभिन्न चौक -चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी शांति एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में अमन -चैन का माहौल बना हुआ है।आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की और विश्वास जताया कि रामनवमी का पर्व आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ संपन्न होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई