कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह के नेतृत्व में बुधवार को मंडल रेल कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोडिंग एवं अनलोडिंग कार्य से संबंधित व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर रखा।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने माल ढुलाई से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों, रेक की उपलब्धता, समयबद्ध मूवमेंट तथा स्टेशन परिसरों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दों को विस्तारपूर्वक उठाया। रेल प्रशासन ने इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विशेष रूप से लोडिंग एवं अनलोडिंग मैनेजमेंट को अधिक सुव्यवस्थित बनाने, रेक मूवमेंट में सुधार लाने तथा स्टेशन परिसरों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही कई स्टेशनों पर गुड्स शेड से संबंधित कार्यों को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी मंथन किया गया।
डीआरएम किरेंद्र नरह ने बैठक में स्पष्ट किया कि व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और रेल सेवाओं को अधिक सुलभ एवं उपयोगी बनाने के लिए निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं व्यापारिक कार्यों को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे कटिहार रेल मंडल में व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सके।
इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नरह के साथ सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएनसी, सीपीएम सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी सहित कई बड़े छोटे उद्यमी वो व्यापारी उपस्थित रहे। वही व्यापारियों ने आयोजित बैठक से सन्तुष्टता जाहिर करते ही बताया कि बैठक में रेल अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट: सतेंदु सुमन


























