कटिहार – रामनवमी शोभा यात्रा के पावन अवसर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित मार्गों का महापौर उषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
आगामी शोभा यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपमहापौर मंजूर खान , नगर आयुक्त संतोष कुमार, बजरंग दल एवं श्री राम सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं निगम के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ताकि शोभा यात्रा के दौरान स्वच्छता, सुगमता एवं सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। नगरवासियों से अपील किया गया कि इस पावन अवसर को श्रद्धा, अनुशासन एवं सौहार्द के साथ मनाएं।


























