उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा संपन्न

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय चैती छठ पूजा उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर छठव्रती महिलाएं चंपा धार, कारी कोसी नदी,गाड़ी घाट, गहेली घाट,रोता घाट आदि नदी में खड़े होकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना किए एवं सूर्योदय होने पर श्रद्धालु उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किए ।

चैत मास में चैती छठ पूजा का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी मनसाही प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ हुआ। छठव्रती महिलाएं छठ पर्व से पूर्व गंगा स्नान किए पहले दिन कद्दू भात,दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य एवं चौथे एवं अंतिम दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किए।

वहीं छठ घाट पर छठ पूजा के गीत बज रहे थे जो की आकर्षण का केंद्र था,छठव्रती महिलाएं सहित श्रद्धालु गण नए वस्त्र पहन कर छठ घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किए एवं श्रद्धालुगण छठव्रती महिलाओं को अर्घ्य अर्पण किए । वहीं छठ व्रती महिलाएं प्रसाद का वितरण किए एवं प्रसाद ग्रहण किये ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!