कटिहार:धार्मिक आयोजन शांति पूर्ण माहौल में संपन्न

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार-बुधवार का दिन प्रखंड क्षेत्र में पर्वों को लेकर खास रहा।सुबह छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देकर चार दिवसीय व्रत का समापन किया।छठ व्रत को लेकर मंगलवार से हीं शुरु हुए छठ गीतों की गूंज बुधवार को सुनाई दिया।

घाटों के बदले अपने परिसर में हीं कृत्रिम घट बनाकर अर्घ्य दिये जाने के कारण सामूहिक जुटान और काफी भीड़-भाड़ कहीं दिखाई नहीं दिया। वहीं महेशपुर पंचायत के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मध्याह्न में कदवा प्रखंड के बेंगठी शिवमंदिर से शोभा यात्रा निकाल कर पूरे पंचायत का भ्रमण किया।पूरा जुलूस जहाॅ भगवा झंडे से लैस था तो वहीं एक हीं नारा,एक हीं नाम-जय श्री राम,जय श्री राम जैसे नारे घंटों पंचायत एवं आसपास के गांवों में गूंजता रहा।सबसे अधिक श्रद्धा और उत्साह का वातावरण डुमरिया गांव में देखा गया।

जहां बासंती दुर्गा मंदिर में नवपत्रिका स्थापना को लेकर भक्तों ने गाजे-बाजे, मैया के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ युग्म बेल की डाली सहित नवपत्रिकाओं को मंदिर में प्रवेश कराया।जहाॅ नवपत्रिका स्थापना और प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।मंदिर का पट खुलते हीं जय माता दी के नारों से परिसर गुंजायमान हो गया।

फिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।नवरात्रि व्रत करने वालों के साथ आमजनों ने भी भगवती की पूजा, आरती और पुष्पांजलि देकर अपने और अपने परिजनों के लिए मंगलकामना की।

यहाॅ 1937 से हीं प्रतिवर्ष बंगला विधि आधारित बासंती दुर्गा पूजन के पांच दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन होता है।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चार दिनों का मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है। प्रशासन के चौकस रहने से सभी आयोजन का शांतिपूर्वक संपन्न होने की सूचना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई