अखबार वेंडर की बेटी ने इंटर साईन्स में परचम लहराया

SHARE:

कटिहार – शहर के बघवाबाडी ड्राईवर टोला निवासी न्यूज पेपर बिक्रेता मोहम्मद शमशेर अली की दुसरी बेटी ने इंटर साईन्स की परीक्षा में परचम लहराया है। जिससे परिजन,स्कूल के शिक्षक,शिक्षिका,मुहल्लेवासी और हाकर में खुशी का माहौल है। बहुत ही साधारण परिवार की बेटी शदब प्रवीण ने 500 में 440 अंक प्राप्त कर दुसरे लड़कियों के लिए मिशाल बनी।

एमबीटी इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा शदब ने बताया कि आगे उसे इंजीनियरिंग की पढाई कर देश और समाज की सेवा करना है ।इसकी बड़ी बहन भी इंटर में बेहतर परिणाम लाकर नीट की तैयारी कर रही है । परिजन हासीम अंसारी और शमशेर अली ने बताया कि शदब बचपन से ही पढने में मेधावी रही है। गरीबी इसकी पढ़ाई में बाधा नहीं बनी है।

बिहार सरकार की ओर से बच्चियों के लिए चलायी जा रही योजना आर्थिक रूप से मददगार साबित हुआ है। आगे भी सरकारी योजना का लाभ लेकर अपनी भविष्य बेहतर कर अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

शदब की सफलता पर न्यूज पेपर एजेंट एसके आंनद,संजय झा,शंकर झा,रंजीत गुप्ता,कनक दत्ता, मनोज साह, टीटीआई करूणेश्वर नाथ पांडेय, सत्येन्दु सुमन, सुभाष चौधरी, पंकज कुमार,अभिषेक कुमार सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह,पप्पू चौबे,मो.बाबुल,अजय कुमार साह, टंकनाथ झा,विपुल राहुल, सुब्रत गुहा आदि मिडियाकर्मियों ने शुभकामना और बधाई दी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई