बरारी हाट स्थित श्री भगवती मंदिर में आयोजन की तैयारी पर बनी रणनीति
बरारी /कटिहार – बरारी हाट स्थित सार्वजनिक श्री भगवती मंदिर परिसर में सोमवार शाम बजरंग दल बरारी संगठन की ओर से एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीरामनवमी शोभायात्रा के सफल और भव्य आयोजन को लेकर विचार – विमर्श करना था। इस दौरान शोभायात्रा की तैयारी,व्यवस्था, सहभागिता और आयोजन को शांतिपूर्ण व आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बजरंग दल संगठन के प्रवीण रिंकू,पवन चौरसिया, राजीव भगत, प्रमोद कुमार,रौनित जायसवाल,ऋषव प्रकाश,उत्सव प्रकाश,अंशु गुप्ता,सूरज शर्मा,मनी पॉल सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित थे।
इस दौरान उपस्थित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता पर जोर दिया। साथ ही शोभायात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी आपसी राय बनाई गई।

























