कांग्रेस कार्यालय मनसाही एवं मखदुमपुर में इफ्तार पार्टी आयोजित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – किसान कांग्रेस कार्यालय मनसाही एवं मखदुमपुर में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई । किसान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता की अगुवाई में एवं मखदुमपुर में समाजसेवी मो. अशफाक के अगुवाई में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम रोजेदारों के साथ हिंदू भाइयों ने भी इफ्तार किया और एक दूसरे को भाईचारा का संदेश दिया ।

इस अवसर पर बरारी विधानसभा के राजद नेत्री बेबी कुमारी, संयोजक जिला किसान कांग्रेस कटिहार इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता, पूर्व अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस कटिहार चंद्रभानु गुप्त,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,किसान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जमशेद आलम,कांग्रेश कार्यकर्ता में खुर्शीद आलम उर्फ राजा,प्रमोद कुमार रजक,रतन कुमार यादव,मो. मजहर आलम,मो. नईम,लालू प्रसाद यादव,सुनील कुमार यादव,आजाद कुमार यादव,मो. मतीन,रविंद्र कुमार यादव,निरंजन कुमार उर्फ पिंकू यादव,मुखिया मुकेश पासवान, सरपंच नित्यानंद पासवान,पैक्स अध्यक्ष सुनील साह,उपसरपंच कुंदन साह,चाँद अली,अनवर आजाद,मो. नजिम,मो.इफ्तेखार आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!