पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंगपर्व त्योहार को लेकर सतर्कता बरते जाने का दिया निर्देश

SHARE:


किशनगंज /प्रतिनिधि


पुलिस सभागार परिसर में गुरुवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब डेढ़ बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।एसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाएंगे।सामने पर्व त्योहारों को लेकर थाना क्षेत्र में सतर्कता बरती जानी है।

इसी माह ईद का पर्व है।साथ ही चैत नवरात्र,चैती छठ पर्व भी है।ऐसे में थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे।ईद पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरती जानी है।एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सहजता से उपलब्ध हो रहा है या नहीं इसकी भी पड़ताल करेंगे। क्षेत्र में कालाबाजारी न हो इस पर ध्यान देंगे।एसपी ने कहा कि थाना में जो भी पीड़ित आवेदन देता है,क्या कार्रवाई हुई पीड़ित को यह भी बताएंगे।

प्रत्येक दिन चेक पोस्टों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना है। क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार ,गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, गर्वनडंगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार,एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार आदि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!