राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार – बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीएसडीएमए के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी शिखा कुमारी प्रभोदिता सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक इंद्रजीत बेरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।

इस मौके पर अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत से चयनित 30 राजमिस्त्रियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों द्वारा दक्ष बनाना हैं,ताकि गांवों में सुरक्षित, टिकाऊ और आपदा – रोधी भवन का निर्माण संभव हो सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

इसमें सही निर्माण सामग्री के चयन,निर्माण मानकों के मजबूती तथा भूकंपरोधी भवन निर्माण के अन्त विधियों पर विशेष बल दिया जा रहा हैं। मौके पर प्रशिक्षक इंद्रजीत बेरा ने बताया कि 11 मार्च को शुरू हुए यह प्रशिक्षण 20 मार्च को पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं भवन निर्माण की उपकरण सामग्री प्रदान की जाएगी,साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सात हजार की प्रोत्साहन राशि के रूप में उनके बचत खाते में भेजी जाएगी। इस अवसर पर अंचलाधिकारी शिखा कुमारी प्रशिक्षक इंद्रजीत बेरा सहित विभिन्न पंचायत के चयनित 30 राजमिस्त्री उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई