महिला ने चार लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


शहर के माछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और दुर्व्यवहार की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला 4 मार्च को घर में खाना बना रही थी।तभी कुछ हो हल्ला की आवाज हुई। आवाज

सुन कर पीड़ित महिला घर से बाहर निकल गई।इतने में नामजद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की।घटना की सूचना पीड़ित महिला ने अपने पति को दी।पति भी मौके पर पहुंच गए।इसके बाद पीड़ित महिला मामला दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई