फलका /कटिहार – पोठिया पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में लदे ग्यारह मवेशी को जब्त करने के साथ-साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन पर क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए कुसियारी गाँव की ओर जा रही है।
सत्यापन हेतु दलबल के साथ कुसियारी गाँव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच के दौरान एक पिकअप चालक पुलिस बल को देखकर वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा।
जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया।पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम मो. तबरेज आलम कुसियारी ,मो. जैदुल, सैदुर रहमान दोनों बैसा गोविंदपुर थाना-बरारी निवासी बताया। पिकअप वाहन की तलाशी के क्रम में कुल ग्यारह पशुओं को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



























