मामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन
बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या देवी ने एक आवेदन दिया है।दिए गए आवेदन में किसान अहिल्या देवी ने आरोप लगाते हुए अजीत कुमार,सुजीत कुमार,रामचन्द्र यादव, दीपक कुमार, रोहित कुमार,शिव शंकर राय एवं सुरेंद्र कुमार को नामजद किया है,और दिए गए आवेदन में बताया है कि खेत मे लगे मक्के को उपद्रवियों के द्वारा काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
जिससे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बरारी थाना को इसकी सूचना दी गई।जिसके बाद बरारी थाना के एसआई सज्जन कुमार दलबल के साथ पहुँच कर मामला का जायजा लिया।इस दौरान बरारी पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि मामले की तफ्तीश कर उचित कारवाही कि जाएगी। इधर पीड़ित किसान अहिल्या देवी ने यह भी बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
उक्त जमीन मेरे ससुर स्व०मोतीलाल यादव के नाम से सिकमी रैयती खतयानी जमीन है। इधर दूसरी ओर विपक्षी अजीत कुमार ने बताया कि उक्त जमीन मेरे और मेरे परिवार वालों के ने जमीन मालिक नन्दलाल यादव से खरीद की है।हमलोगों के ऊपर फसल क्षति काटने का बेबुनियाद आरोप लगाया है।
यह जमीन पूर्व में सिकमी जमीन थी।जो कि सिकमीदार के मरने के बाद जबरन मोतीलाल यादव के वंशजों के द्वारा कब्जा कर लिया गया।भूमि विवाद को लेकर अंचलाधिकारी बरारी को आवेदन दिया गया है। इस संबंध में बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि मक्का फसल क्षतिग्रस्त को लेकर अहिल्या देवी की ओर से आवेदन दिया गया है।घटना की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

























