पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्च

SHARE:

असामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर

समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। वही फ्लैग मार्च का नेतृत्व पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया। इस दौरान अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, एसआई निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, एसआई हितेश कुमार,एसआई डोली कुमारी सहित बिहार पुलिस के जवान एवं चौकीदार मौजूद रहे।

जबकि समेली प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार मौजूद रहे। होली त्योहार को सफल और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च पोठिया थाना क्षेत्र के समेली प्रखंड अंतर्गत पोठिया बाजार, भंगहा, चांदपुर चौक,समेली,चांदनी चौक विष्णुचक,चकला मौलानगर, खैरा,छोहार,डूमर, बकिया,मलहरिया सहित विभिन्न गांव-टोला और मोहल्लों में किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों, शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्ती एवं निगरानी की व्यवस्था की गई है।पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई