भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कमेटी गठित,21 सदस्यीय कमेटी गठित

SHARE:

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कुमार आजाद ने जिला कमेटी की घोषणा की है। जिसमें दो सह संयोजक, 19 कार्य समिति सदस्य सहित 21 लोगों की समिति गठित की गयी है। इस अवसर पर श्री आजाद ने बताया कि कमिटी व्यापारियों के हित का संरक्षण,भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को व्यापारियों तक एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों को व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापारियों तक पहुंचाया जाएगा।

कहा कि बिहार में पुनः डबल ईंजन एनडीए सरकार बनने से व्यापारियों में संतोष है। निर्भीक वातावरण में व्यापार हो रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कटिहार सदर के विधायक पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर की विधायक निशा सिंह,कोढा की विधायक कविता पासवान सहित पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, वीरेंद्र यादव,बबन झा, प्रमोद महतो, पवन साह, मनोज सरकार,शिव शंकर सरकार संतोष सिंह, भारत निर्माण मंच के संस्थापक अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, सुनीता देवी सहित लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई