कटिहार में दिव्यांग साथियों की ‘रंगीन’ टोली गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली

SHARE:

कटिहार – होली का खुमार अब कटिहार की गलियों में दिखने लगा है। शहर के यज्ञशाला मैदान शिव मंदिर चौक में कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति और दिव्यांग महापरिवार ने एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी की अगुवाई में जुटे दिव्यांग साथियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आने वाले त्योहार की बधाई दी।

माहौल इतना खुशनुमा था कि मंदिर का प्रांगण हंसी और ठहाकों से गूँज उठा। इस आयोजन ने दिखा दिया कि त्योहार का असली रंग अपनों के साथ मिलकर ही चढ़ता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कई साथियों ने अपनी भूमिका निभाई। मौके पर संस्था के न्यायिक सलाहकार राजेश कुमार केसरी, मीडिया प्रभारी विजय कुमार चंद्रवंशी, डेजी सिंह, जूली शर्मा,रवि कुमार दास,राजीव कुमार सिंह, मोनिका कुमारी,मनोज साह, शंकर साह जैसे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई