ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ किशनगंज में जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

संवाददाता /किशनगंज

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद शिया मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज जिले में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मोती बाग करबला में एकत्र होकर जुलूस निकाला तथा अमेरिका और इजराइल की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुस्लिम देशों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ नाराजगी जताई।

युवा और बच्चे तुम कितने खामनेई मारोगे हर घर से खामनेई निकलेगा, इजराइल मुर्दाबाद,अमरीका मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि खामनेई विश्वभर के शिया मुस्लिमों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं राजनीतिक मार्गदर्शक थे, जिनके निधन से समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!