डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
डंडखोरा/कटिहार – —होली पर्व को आपसी भाईचारा और शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख शुभम कुमार, उपप्रमुख सहेन्द्र प्रसाद मंडल, जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार,पूर्व प्रमुख सह पंसस सूरज साह सहित पंचायत प्रतिनिधि,राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
इस दौरान पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सदस्यों से भाइचारे के साथ पर्व विशेष मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि होलिका दहन के वक्त यह अवश्य ख्याल रखा जाना चाहिए कि धन-जन की क्षति नहीं हो।थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।सोशल मिडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।इसलिए विवादित पोस्ट को फारवर्ड नहीं कर प्रशासन को सूचित करेंगे।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का रमजान का महिना चल रहा है।
इसलिए उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए हीं पर्व मनायें। वहीं संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुखिया निरंजन मंडल, सरपंच दिनेश मंडल, संजीव मंडल,पंसस हवा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, मो.मुश्ताक आजम,निर्मल विश्वास,मनोज गुप्ता, कादिर खान, हरिमोहन सिंह, जुल्फिकार खान,बिजय मंडल, शेख रशीद,एसआई रीतेश कुमार,अरबिंद कुमार, कुंदन महतो,बमबम पोद्दार, सहित दर्जनों अन्य मौजूद रहे।


























