मनिहारी में नगर क्षेत्र में लोगों को शीतल जल पेय जल के लिए खुला वाटर एटीएम

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत मनिहारी जन सुविधाओं के प्रति सजग संवेदनशील है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए आनेवाले गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल पेयजल मुफ्त मे उपलब्ध कराने को लेकर प्रभावी कदम उठाये हैं।

श्री पासवान ने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र के चार अलग अलग चिन्हित जगहों पर वाटर एटीएम की स्थापना की जा रही है. इनमें महर्षि मेही आश्रम के पास,रेलवे परिसर स्थित शिवसेना मंदिर के पास, मनिहारी गंगातट स्थित मुख्य घाट और नगर पंचायत कार्यालय परिसर शामिल हैं। इसने नगर पंचायत स्थित वाटर एटीएम क्रियाशील है।

जहां से आमजन निःशुल्क शीतल पेय जल से अपनी प्यास बुझा सकते हैं। इन वाटर एटीएम से लोग निःशुल्क शीतल पेय जल प्राप्त कर सकते हैं। नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने कहा कि नगर वासियों ने उन जो भरोसा जताया है हम उनकी भरोसे को टूटने नहीं देंगें।शहर के व्यवस्थित विकास, सौन्दर्यीकरण,स्वच्छ,निर्मल और आधुनिक जन सुविधाओं के विकास में अपना बेहतर प्रदर्शन करेगें।नगरवासियों की सेवा ही उनकी पूंजी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई