वार्डन को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बारसोई /कटिहार – प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कस्तूरबा विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, जन नल,पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कस्तूरबा विद्यालय की जांच की गई। जांच के क्रममें बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत पाई गई।
छात्राओं से पूछताछ भी की गई । छात्रों ने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई तथा मीनू के अनुसार नाश्ता एवं खाना दिया जाता है। कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष तीन मांग रखी गई है। जिसमें कस्तूरबा विद्यालय का बाउंड्री कारण,जल नल योजना का लाभ,कस्तूरबा विद्यालय भवन को मुरमती कारण करने की मांग की गई है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अस्वस्थ करते हुए कहा कि सभी मांगों को जिला पदाधिकारी के समक्ष पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे, आदेश प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत नहीं रही सेविका को निर्देश दिए गए हैं की बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। तथा जल नल योजना की जांच की गई जिसमें बहुत कमी पाई गई है ।
संचालक को निर्देश दिए गए हैं की सामग्री की रखरखाव सही तरीके से करें तथा विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया जा रहा है कि क्षेत्र भ्रमण कर लोगों तक जल नल योजना का लाभ लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करेंगे।
स्कूल की जांच की गई जिसमें एमडीएम,बच्चों की उपस्थिति,स्कूल के प्रधान अध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों की उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे तथा एमडीएम मीनू के अनुसार बच्चों को देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जा रही है।


























