कटिहार में दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

SHARE:

मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किसानो के कृषि कार्यों के लिए उपयोगी – डीएम

कटिहार – जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, कृषि निदेशक शस्य पूर्णियां मनोज कुमार, एडीएम डाॅ. विनोद कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्री द्विवेदी ने कृषि मेला सह प्रदर्शनी के आयोजन को किसानो के कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बताया. कहा कि एक सःथान पर कृषक,कृषि एवं इसके आनुसंगिक क्षेत्र के कृषि विशेषज्ञ, उपस्कर विक्रेता एक साथ बेहतर कृषि के लिए समन्वयवादी विचार रखते हैं।प्रगतिशील व अनुभवी किसान अपने अनुभव साझा करते हैं जिसे अपनाकर अन्य किसान भी बेहतर लाभ उठा सकते हैं।

उन्होने किसानों से संतुलित व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुरु ऊर्वकों के उपयोग की सलाह दी.विभिन्न प्रशिक्षण सत्र एवं वैज्ञानिकों से प्राप्त परामर्श कै व्यवहार मे लाने की अपील की। इस मौके पर संयुक्त सहायक निदेशक शस्य मनोज कुमार ने पर्यावरणीय अनुकूल कृषि अपनाने की अपील किसानों से की. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने जिले में किसानों के फसल उत्पादन सहित चलायी जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

आत्मा के परियोजना उप निदेशक शशिकांत झा ने जैविक – प्राकृतिक कृषि व समेकित कृषि अपनाने की अपील की. इस मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी,गव्य विकास पदाधिकारी,पशुपालन पदाधिकारी ने भी अपने अपने विचार रखे। मंच संचालध वरीय कृषि समन्वक अभिनंदन झा एवं शिवानी गुप्ता ने की। इस मौके पर बडी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रों से आयीं महिला कृषक भी शामिल थीं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई