रेलवे मैदान में रोमांचक फाइनल,सुपर ओवर में ऑपरेटिंग बनी चैंपियन

SHARE:

कटिहार – रेलवे मैदान में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऑपरेटिंग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक बांधे रखा। स्पोर्ट्स अधिकारी पंकज पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर ऑपरेटिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

निर्धारित 20 ओवर में ऑपरेटिंग की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर इंजीनियरिंग के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंजीनियरिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में लक्ष्य की बराबरी कर मैच को ड्रा कर दिया।जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। सुपर ओवर में चरम रोमांच सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियरिंग टीम ने 2 विकेट खोकर 8 रन बनाए।

जवाब में ऑपरेटिंग टीम ने आखिरी गेंद पर 3 रन लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और विजयी शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच ऑपरेटिंग टीम के विक्रम सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।वही पुरस्कार वितरण समारोह विजेता ऑपरेटिंग टीम को डीआरएम किरेंद्र नराह ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह,रेल महिला समिति अध्यक्षा निवेदिता नराह, एडीआरएम मैडम पूजा सिंह, सुधा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने सभी विजेता वो रनर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह टूर्नामेंट डिविजनल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 16 फरवरी से आयोजित किया गया था, जिसका विधिवत समापन 24 फरवरी को हुआ।डीआरएम किरेंद्र नराह ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल भावना के लिए बधाई दी।

मुकाबले की कमेंट्री अमित सागर, सौरभ घोष और रितेश ठाकुर ने की। आयोजन समिति के सदस्य राकेश रंजन, वेद, पीपू,विवेका,बुबली, संजीव,पिंटू,सोनू,गौतम,अजीत, संतोष,सतीश विक्रम,अमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे मैच के दौरान डीआरएम, एडीआरएम सहित रेल महिला समिति की तमाम पदाधिकारी मैदान में मौजूद रहे।

दर्शकों को एक पैसा वसूल और यादगार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। ऑपरेटिंग टीम के जीत के बाद मैदान में ही जश्न का माहुल बना हुआ था। सभी लोग जीत की खुशी में पटाखे फोड़ रहे थे तो म्यूजिक के झूम में नाच रहे थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई