साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को रुपया करवाया गया वापस

SHARE:

नेवी ऐप के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड में 15 हजार रुपए की राशि  वापस

किशनगंज/प्रतिनिधि
नेवी ऐप के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड मामले में संबंधित राशि रविवार को साइबर थाना द्वारा पीड़ित को वायस लौटाया गया।कुल 15 हजार रुपए की राशि लौटाई गई। पीड़ित युवती के द्वारा संबंधित शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई गई थी।दर्ज शिक़ायत के बाद धोखाधड़ी राशि को पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक स्थानांतरित करवाया गया।

पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल व हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।साइबर ठग ने एक ऐप के जरिए धोखाधड़ी की थी। साइबर ठग फर्जी लिंक भेजकर या किसी बहाने ओटीपी लेकर अकाउंट से रुपए उड़ाने की फिराक में रहते है। पुलिस के अनुसार ऐसे मामले में आमतौर पर पैसे वापस आना मुश्किल होता है, क्योंकि ठग तुरंत रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते हैं।

लेकिन किशनगंज पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। बैंक और संबंधित प्लेटफॉर्म से संपर्क करके ट्रांजेक्शन होल्ड करवाया और पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।पुलिस के द्वारा आमजनों से अपील की गई है की किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या केवाईसी अपडेट के नाम पर मांगी गई जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत सायबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम थाना में सूचना दें।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!