किशनगंज /रणविजय
पौआखाली पुलिस सोमवार को डॉग स्क्वायड टीम के साथ छापेमारी कर थाना क्षेत्र के काशीबाड़ी आदिवासी टोला में झाड़ियों में छुपाकर रखे गए 110 लीटर अवैध देशी शराब (जावा) को जब्त कर विधिवत तरीके से उसे विनष्ट कर दिया है. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंकित सिंह, जेएसआई महिमा कुमारी पुलिस बल के साथ शामिल रहें.
गौरतलब है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई स्थानों में अवैध देशी शराब बनाई और बिक्री की जाती है. सोमवार को छापेमारी अभियान चलाकर इस मुतल्लिक कार्रवाई की गई है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध देशी शराब निर्माण और उसकी बिक्री करने वालों को सख्त हिदायत है कि नशे के व्यापार से तौबा कर लें वर्ना कानूनी कार्रवाई भुगतने को तैयार रहें. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.



























