छात्रों के बीच कलम-कॉपी का किया गया वितरण व खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

SHARE:

संवाददाता: विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आदिवासी टोला भोरहा (वार्ड संख्या 3) में सोमवार को शिक्षा एवं खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया अबू बकर एवं सरपंच नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से लगभग 250 छात्र-छात्राओं के बीच कलम एवं कॉपी का वितरण किया।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना तथा शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुखिया अबू बकर एवं सरपंच नौशाद आलम द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह दोगुना हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!