बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
सोमवार को थाना क्षेत्र की पुलिस ने पुलिस सप्ताह के अवसर पर स्थानीय एलआरपी चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। जहां आते जाते वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियम के समुचित रूप से पालन किए जाने पर गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। वही जिन वाहन चालकों के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए गए ।
सड़क सुरक्षा के तहत बहादुरगंज पुलिस की टीम ने अपर थाना अध्यक्ष दिलशाद खान की अगुआई में वाहनों पर आते जाते लोगों को रोक कर उन्हें गुलाब फूल भेंट किया एवं ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की बात की। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने सीट बेल्ट हमेशा लगाने, तेज रफ्तार वाहन नहीं चलाने, लाल बत्ती देखकर वाहन रोकने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने , हेलमेट का प्रयोग करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए आम लोगों को जागरूक किया।
इसके अलावा नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए कहा की बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है जिसका अनुपालन हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा नशा बहुत बुरी चीज है जो घर परिवार के विनाश का कारण है, चाहे वह किसी भी प्रकार का नशा क्यों नहीं हो। अभियान में अपर थाना अध्यक्ष दिलशाद खान, ए एस आई प्रिंस कुमार, ग्रामीण पुलिस विजय कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।



























